विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाली बढ़ाने को उत्तर प्रदेश में लगेंगे पांच करोड़ पौधे

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 01:37 PM (IST)

वन विभाग 33988 हेक्टेयर में चार करोड़ तीस लाख पौधे लगाएगा। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग 3688 हेक्टेयर में 40 लाख 60 हजार पौधरोपण कराएगा।

हरियाली बढ़ाने को उत्तर प्रदेश में लगेंगे पांच करोड़ पौधे
हरियाली बढ़ाने को उत्तर प्रदेश में लगेंगे पांच करोड़ पौधे

लखनऊ (जेएनएन)। मानसून के मौजूदा सीजन में हरियाली बढ़ाने के लिए प्रदेश में पांच करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। ये पौधे कुल 40325 हेक्टेयर रकबे में लगेंगे। पौधरोपण के इस अभियान में वन विभाग की सर्वाधिक हिस्सेदारी होगी। वह 33988 हेक्टेयर में चार करोड़ तीस लाख पौधे लगाएगा। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग 3688 हेक्टेयर में 40 लाख 60 हजार पौधरोपण कराएगा।


आवास-विकास, औद्योगिक विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, नगर विकास, लोकनिर्माण, सिंचाई, रेशम, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग भी पौधरोपण के इस अभियान में प्रमुख हिस्सेदार होंगे। सबको समय से अपने स्रोतों से इस बावत धन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। पौधरोपण के इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सरकार इसमें जनता की अधिक से अधिक भागीदारी चाहती है। इसीलिए प्रयास यह होगा कि किसानों और निजी लोगों को उनकी जमीन पर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाए।

भाजपा के लोग हर बूथ पर लगाएंगे 50 पौधे
पौधरोपण के अभियान में भाजपा भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाएगी। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा ने अपने सभी बूथों पर 50 पौधों को लगाने का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश में भाजपा के एक लाख 40 हजार बूथ हैं। इनमें से एक लाख 20 हजार की कमेटियां गठित हैं। लक्ष्य के अनुसार अगर हर बूथ पर पौधे लगते हैं तो इनकी संख्या करीब 60 लाख होगी। चूंकि इन पौधों को बूथ कमेटी के सदस्य ही लगाएंगे, लिहाजा इनके संरक्षण की जिम्मेवारी भी इनकी ही होगी। पार्टी की ओर से यह अभियान 15 जून से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा। इसके अलावा तीन दिन का विशेष अभियान भी चलेगा।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।