विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी की युवतियों को अस्पताल तक पहुंचा रहा चोटी कटने का खौफ

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 16 Aug 2017 05:42 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 08:16 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोटी कटने का खौफ जारी है। बीते 24 घंटों में सौ से अधिक चोटी कटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यूपी की युवतियों को अस्पताल तक पहुंचा रहा चोटी कटने का खौफ
यूपी की युवतियों को अस्पताल तक पहुंचा रहा चोटी कटने का खौफ

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोटी कटने का खौफ जारी है। बीते 24 घंटों में सौ से अधिक चोटी कटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चोटी कटने के बाद दहशत में कुछ महिलाएं और युवतियां बेहोश हो गई। वाराणसी, चंदौली, गोंडा, आजमगढ़ और जौनपुर समेत ज्यातादर जिलों में महिलाएं चोटी कटने की दहशत में बेहोश होकर अस्पताल तक पहुंच गई हैं। इस दौरान पुलिस का घटनाओं की पड़ताल करने का क्रम जारी है। हालांकि कुछ खास हाथ नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें: अत्याचारी का विनाश करने के लिए ही कृष्ण ने लिया मुथरा में अवतारः योगी

गोंडा के तेलियाकोट गांव निवासी रामभुलावन मौर्य की 35 वर्षीय पत्नी दुलारपती मंगलवार रात घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर बच्चे के साथ लेटी हुई थीं। रात 10 बजे उनकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। इस घटना से वह अचानक बेहोश हो गई। कमरावां गांव में मिथिलेश पत्नी राजेश रात में छत पर सो रही थीं। देर रात उनके सिर के कई बाल कट गए। यह देखकर वह बेहोश हो गईं। बलिया में बालिका समेत चार की चोटी कट गई। गाजीपुर में 36 घंटों में चोटी कटने की घटनाएं जारी रहीं। चोटी कटने के बाद महिलाएं, युवतियां बेहोश हो जा रही हैं। यहां कुल 12 महिलाओं की चोटी कटने की जानकारी मिली है। आजमगढ़ में छह महिलाओं की चोटी कट गई। मऊ में 2 महिलाओं की चोट गई। बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जौनपुर में 6 महिलाओं की चोटी कटी है।

यह भी पढ़ेंबाढ़ से मौत या किसी के भूखा सोने पर सीधे दोषी होगा प्रशासन: योगी

मीरजापुर में भी दो महिलाओं को चोटी कटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदौली में आज सुबह 5 बजे डेढगांवा गांव के नेहरू प्रजापति की पुत्री रीतू की चोटी कट गयी और वह बेहोश हो गई। वाराणसी के ग्रामीण अंचलों में चोटी कटने की कई घटनाएं हुईं। सेवा पुरी में महिला की कटी चोटी तो वहीं मिर्जामुराद में चार महिलाएं चोटी कटने की शिकार बनी। घटना के बाद बेहोश महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यह भी पढ़ें: विश्वास की अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश में सामने आ रही चोटी कटने की हकीकत