विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में डीजल 59 पैसा महंगा

By Edited By:
Published: Sat, 30 Nov 2013 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2013 08:13 PM (IST)

लखनऊ। राजधानी में डीजल के दाम करीब साठ पैसा प्रतिलीटर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को

News Article Hero Image

लखनऊ। राजधानी में डीजल के दाम करीब साठ पैसा प्रतिलीटर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को डीजल के दाम में इजाफा कर दिया। इसके साथ ही राजधानी में डीजल अब 58.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके पहले डीजल 57.64 रुपये प्रतिलीटर था।

इसी तरह से तेल कंपनियों ने 14 किलो वाले नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत भी 63.50 रुपये बढ़ा दी है। नई कीमत 1069 रुपये प्रति सिलेंडर होगी, जबकि 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 17.50 रुपये बढ़कर 1881.50 रुपये हो गई है। इसके पहले 19 किलो का सिलेंडर 1864 रुपये का था।

डीजल

अब पहले

58.23 57.64

रसोई गैस (नॉन सब्सिडी)

अब पहले

1069 1005.50

गैस सिलेंडर (19 किग्रा)

अब पहले

1881.50 1864

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर