विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैमरे के सामने अमेठी की दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ

By Edited By:
Published: Wed, 04 Dec 2013 09:20 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2013 01:52 AM (IST)

लखनऊ। सीओ विपुल कुमार श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली किशोरी से मंगलवार को

News Article Hero Image

लखनऊ। सीओ विपुल कुमार श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली किशोरी से मंगलवार को अमेठी में एएसपी ने कैमरे के सामने लंबी पूछताछ की। एक-दो दिन में किशोरी को मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित किया जा सकता है।

मामले के जांच अधिकारी एएसपी मुन्नालाल ने महिला थाने पर एसओ रेखा सिंह की उपस्थिति में किशोरी का बयान दर्ज किया। एएसपी ने तफ्सील से सवाल-जवाब किए। पूछताछ लंबे समय तक चली। बुधवार को एएसपी के शहर से बाहर जाने के कारण किशोरी को धारा 164 के तहत बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया जा सका। मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के बयान काफी अहम होंगे। इसके बाद मामले में कोई कार्रवाई हो सकेगी। एएसपी मुन्नालाल ने बताया कि एक-दो दिन में किशोरी का मजिस्ट्रेट के सामने बयान हो जायेगा। मामले की निष्पक्ष जांच होगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सीओ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही। इसमें कुछ विभागीय लोग भी हैं। सीओ ने जागरण से फोन पर बातचीत में कहा कि मैंने ऐसे कई लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जो अपने आप में काफी शातिर हैं। ऐसे लोगों को बचाने के लिए कद्दावर लोगों ने पैरवी भी की थी लेकिन मैंने सच्चाई का साथ दिया, जिसका बदला लोग मेरी छवि खराब करके ले रहे हैं। आरोप लगाने वाली किशोरी के गांव के ही एक दबंग को उन्होंने एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेजा था। तहरीर में घटना का जो समय है, उस समय मैं परिवार के साथ था। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर