विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल में पूर्वप्रधान और भतीजे की गोली मारकर हत्या

By Edited By:
Published: Sat, 13 Sep 2014 01:57 PM (IST)

लखनऊ। संभल के हयातनगर क्षेत्र के भमौरा पट्टी गाव में पूर्व प्रधान और उसके भतीजे की गोली मारक

News Article Hero Image

लखनऊ। संभल के हयातनगर क्षेत्र के भमौरा पट्टी गाव में पूर्व प्रधान और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या की वजहों के पीछे के कारणों को पुलिस तलाशने में लगी है। इसके लिए गाव के लोगों और परिजनों से पूछताछ चल रही है। दो हत्याओं से गाव में दहशत का माहौल है।

दरअसल, बीती रात पूर्व प्रधान लाखन सिंह व उसका भतीजा वीरपाल यादव गाव के बाहर ट्यूवेल पर सो रहे थे। इसी बीच उनकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने दोनों की रक्तरंजित लाशों को देखा तो घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एएसपी, सीओ समेत चार थानों की पुलिस वहा पहुंच गई। एक साथ दो हत्याओं से पूरे गाव में सनसनी फैल गयी है। लोग तरह-तरह की चर्चाओं में मशगूल हैं।