विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के छल-प्रपंच से दब गया विकास का मुद्दा : डिंपल यादव

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2017 09:08 PM (IST)

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सपा सरकार में शानदार विकास कार्य हुए और उसी आधार पर चुनाव भी लड़ा ...और पढ़ें

भाजपा के छल-प्रपंच से दब गया विकास का मुद्दा : डिंपल यादव
भाजपा के छल-प्रपंच से दब गया विकास का मुद्दा : डिंपल यादव

लखनऊ (जेएनएन)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सपा सरकार में शानदार विकास कार्य हुए और उसी आधार पर चुनाव भी लड़ा गया लेकिन भाजपा के छल-प्रपंच में विकास का मुद्दा दब गया। भाजपा ने जनता को बरगलाने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि निराश होने की बात नहीं है, जीत-हार तो लगी रहती है।
डिंपल रविवार को सपा मुख्यालय के डॉ. लोहिया सभागार में सपा महिला सभा की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। सपा महिला सभा ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने का फैसला किया है। उप्र में सदस्यता अभियान 15 अप्रैल से 15 जून तक चलेगा। डिंपल ने कहा कि समाजवादी लोग सत्ता और विपक्ष दोनों भूमिका को बेहतर ढंग से निभाते रहे हैं और फिर संघर्षों की बदौलत हम उपलब्धियां हासिल करेंगे। पार्टी में महिलाओं के संघर्ष और योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी हमारे संघर्ष में होंगे, अगली बार सरकार बनने पर उनका सम्मान होगा।

कहा कि सपा महिलाओं के उत्पीडऩ और अन्याय के खिलाफ आंदोलन करती रही है। जब भी सपा सरकार बनती है तो महिलाओं को विशेष अवसर देकर आगे बढ़ाने का काम हुआ है। बैठक की अध्यक्षता गीता सिंह ने की। बैठक में महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला-महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव ने भागीदारी निभाई।

इस बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व एवं उनके कार्यकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। उनके नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा व्यक्त की गइ। बैठक को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविंद सिंह, जूही सिंह समेत कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।