विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बंद जारी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 20 Aug 2015 01:08 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2015 01:44 PM (IST)

पड़ोसी देश नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बंद आज भी जारी है। जिसके कारण महराजगंज जिले में सोनौली बार्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

News Article Hero Image

लखनऊ। पड़ोसी देश नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बंद आज भी जारी है। जिसके कारण महराजगंज जिले में सोनौली बार्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

नेपाल में संविधान निर्माण के दौरान ही हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बवाल हो रहा था। अब वहां पर इसको लेकर बंद चल रहा है। कल के बाद आज भी बंद जारी है। इससे भारत तथा नेपाल की बढनी और सोनौली सीमा पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। आवागमन बंद होने के कारण बार्डर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ट्रकों एवं अन्य माल वाहक वाहनों में मौजूद खाद्य सामग्री नेपाल नहीं जा पा रही है। नेपाल में मधेशी समुदाय ने देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, मधेश को दो राज्यों में स्वायत्त राज्य का दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर बंदी की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।