विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेसियों ने कई जगह फूंके गिरिराज सिंह के पुतले

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2015 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 07:09 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी से कांग्रेसी काफी खफा हैं। इसको लेकर कांग्रेसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी से कांग्रेसी काफी खफा हैं। इसको लेकर कांग्रेसी आंदोलित है। आज दोपहर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर और बाबा विश्वनाथ के धाम वाराणसी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कांग्रेसियों ने गिरिराज का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र, गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र और लखनऊ राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र है। इन मौकों पर जुटे कांग्रेसी सोनिया जिंदाबाद और गिरराज मर्दाबाद के नारे लगाते नजर आए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी से क्षुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर के गोलघर में विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कांग्रेसियों ने गिरिराज का पुतला जलाया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर गिरिराज को केंद्रीय मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। वाराणसी में भी कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी के खिलाफ गिरिराज सिंह के बयान के प्रति अपना गुस्सा प्रकट किया। इन लोगों ने गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति से गिरिराज को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेता एवं पूर् प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला आग के हवाले किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सोनिया गांधी के खिलाफ बयान काफी महंगा पड़ रहा है। खेद प्रकट करने के बावजूद कोई राहत नहीं है। उनकी इस टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बोली हैं कि ऐसे निम्न मानसिकता वाले लोगों की टिप्पणियों का जवाब देना उचित नहीं समझती।