विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छेड़छाड़ नहीं रुकने पर कालेज बंद कराने की चेतावनी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 18 Mar 2016 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 18 Mar 2016 10:33 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के नया बांस मोहल्ले में बवाल के बाद केंद्रीय कृषि एवं प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। मुजफ्फरनगर के नया बांस मोहल्ले में बवाल के बाद केंद्रीय कृषि एवं प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि यदि प्रशासन छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाया तो कालेज बंद कराने होंगे। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने निर्दोषों पर लाठीचार्ज कराया उन्हें जिले से जाना होगा। उनकी लड़ाई किसी धर्म या संप्रदाय से नहीं, बल्कि उन लोगों से है जिन्होंने छेड़छाड़ की और गोली चलाई। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला नया बांस पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने मौजूद लोगों से कहा कि न्याय पाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। लाठीचार्ज कराने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें बहू-बेटियों से छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में शांति के लिए अवैध हथियारों की तलाश कराई जाए।

बंदी प्रस्ताव समस्या समाधान तक

कालेज बंद कराने से क्या छात्राओं की शिक्षा का नुकसान नहीं होगा? इस सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. बालियान ने कहा कि वह बालिका शिक्षा का पुरजोर समर्थन करते हैं। कालेज बंद करने पर विचार करने को उन्होंने केवल छेड़छाड़ की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगने तक के लिए कहा है।

नया बांस में तनावपूर्ण शांति

छेड़छाड़ से साम्प्रदायिक उन्माद की आग में झुलसे नया बांस में शुक्रवार को तनावपूर्ण शांति रही। भारी सुरक्षाबलों से दोनों समुदाय सहमे दिखे। लोग अपने घरों तक सीमित रहे। शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर, शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी आकिब के अलावा हिरासत में लिए दोनों पक्षों के सभी लोगों को छोड़ दिया। नया बांस में गुरुवार को छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच पथराव व फायङ्क्षरग हुई थी। देर शाम भाजपाइयों के हंगामे, पुतला जलाने व पुलिस के लाठीचार्ज करने ने आग में घी का काम किया। दूसरी ओर, नया बांस में शुक्रवार को तनावपूर्ण शांति रही। एसएसपी केबी ङ्क्षसह के अनुसार, हालात पूरी तरह सामान्य है।