विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय कल पहुंचेंगे लखनऊ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 07:49 PM (IST)

भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कल लखनऊ में प्रदेश भाजपा की कमान संभालेंगे। भाजपा उनके जोरदार स्वागत की तैयारी कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय कल पहुंचेंगे लखनऊ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय कल पहुंचेंगे लखनऊ

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कल लखनऊ पहुंचेंगे। उनके लखनऊ आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी है। उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी करेंगे। कल उनकी हवाई अड्डे से भाजपा मुख्यालय तक जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। 

भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कल लखनऊ में प्रदेश भाजपा की कमान संभालेंगे। भाजपा उनके जोरदार स्वागत की तैयारी कर रही है। पार्टी मुख्यालय में नए अध्यक्ष का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे। डॉ. पांडेय सोमवार को दो बजे अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: साक्षात्कार- भाजपा की स्वीकार्यता के आगे ढेर हुए अन्य दलः महेंद्र नाथ पांडेय

हवाई अड्डे पर पार्टी के पदाधिकारी, मंत्री, सांसद व विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि हवाई अड्डे से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक डेढ़ दर्जन स्थानों पर भाजपा अध्यक्ष का स्वागत होगा। रास्ते में सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर डॉ. पांडेय माल्यार्पण भी करेंगे। पार्टी मुख्यालय में स्वागत समारोह आयोजित होगा। यहां डॉ. पांडेय प्रदेश अध्यक्ष रहे केशव प्रसाद मौर्य से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल के कद्दावर नेता हैं मोदी मं​त्रिमंडल में शामिल हुए शिव प्रताप शुक्ल

इस मौके पर पार्टी के सभी पूर्व अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। हवाई अड्डे से लेकर कार्यालय के बीच चिल्लावा मोड़, अवध चौराहा, गीतापल्ली, पेट्रोल पंप, वीवीआइपी, कालिदास चौराहा, पेट्रोल पंप, सिविल अस्पताल, अंबेडकर प्रतिमा, गांधी प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, अवंती बाई लोधी होते हुए प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचने के रास्ते में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बागपत से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मोदी मंत्रिमंडल में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, डॉ रमापतिराम त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह सहित तमाम नेता भाजपा मुख्यालय में स्वागत करेंगे।