यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रोटेम स्पीकर की आज शपथ लेंगे भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह
राज्यपाल राम नाईक दिन में तीन बजे से सत्रहवी विधानसभा के सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाने के ...और पढ़ें

लखनऊ(जेएनएन)। राज्यपाल राम नाईक आज राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। गोरखपुर के कैंपियरंगज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह को सत्रहवीं विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ लेंगे।
राज्यपाल राम नाईक दिन में तीन बजे से सत्रहवी विधानसभा के सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाने के लिए वह प्रोटेम स्पीकर के साथ चार वरिष्ठ विधायकों को भी शपथ दिलाएंगे। इनमें समाजवादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद यादव और बहुजन समाज पार्टी के फागू चौहान, राम पाल वर्मा व रामवीर उपाध्याय शामिल हैं।
संविधान में यह व्यवस्था है कि जब तक नवगठित विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव न कर लिया जाए, तब तक अध्यक्ष पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए राज्यपाल की ओर से प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की जाती है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। संविधान में यह भी प्रावधान है कि नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन में स्थान ग्रहण करने से पहले राज्यपाल या इस मकसद से उनके द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष शपथ लेना जरूरी है।