विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपातकालीन लैंडिंगः 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान से पक्षी टकराया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 16 Jul 2017 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 10:31 PM (IST)

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाले विमान से पक्षी टकरा गया। इससे विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

आपातकालीन लैंडिंगः 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान से पक्षी टकराया
आपातकालीन लैंडिंगः 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान से पक्षी टकराया

लखनऊ (जेएनएन)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार को बेंगलुरु जाने वाले विमान से पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर विमान की आपात लैंडिंग तो करा दी लेकिन, दोबारा उड़ान भरने से मना कर दिया। अंत में दूसरे विमान से सभी यात्रियों को बेंगलुरु रवाना किया गया। इस कारण सुबह करीब पौन घंटे तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह करीब 6:05 बजे इंडिगो की विमान संख्या 541 को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरना था। विमान ने समय से उड़ान भर ही थी कि रनवे से टेकऑफ होते ही एक पक्षी विमान से टकराकर पंखे में फंस गया। इसकारण विमान को दोबारा लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

 

आपातकालीन लैंडिंग के दौरान अग्निशमन दल को अलर्ट करने के साथ ही अन्य संसाधन भी तैयार कर लिए गए थे। उधर, विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने दोबारा उड़ान भरने से मना कर दिया। वहीं, यात्रियों ने कुछ देर तक दूसरे विमान की व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सभी 180 यात्रियों को इंडिगो ने दूसरे विमान की व्यवस्था करके बेंगलुरु भेजा गया। चिल्लावां बाजार में मीट बेचने वालों पर नगर निगम नकेल नहीं कस पा रहा है। इसके कारण खुले में मीट के अवशेष फेंक दिए जाते हैं, जिससे एयरपोर्ट परिसर व रनवे तक पक्षी पहुंच रहे हैं।