विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहपुर के दुर्गा पूजा पंडाल में छेड़छाड़ पर बवाल

By Edited By:
Published: Sun, 28 Sep 2014 08:52 PM (IST)

लखनऊ। फतेहपुर के खागा के खैरई गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में भजन कीर्तन के साथ नाच गाना कर

News Article Hero Image

लखनऊ। फतेहपुर के खागा के खैरई गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में भजन कीर्तन के साथ नाच गाना कर रही युवतियों की वीडियो क्लिप बनाकर छेड़छाड़ करने में जमकर बवाल हुआ। वर्ग विशेष के लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में फायरिंग व तोड़फोड़ कर देवी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। दोनो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 11 नामजद व 50 अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खैरई गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में गांव की महिलाएं व युवतियां नाच गाना कर रही थी। इस बीच पड़ोसी गांव पौली और खैरई के आधा दर्जन शोहदे पहुंच गए। कुछ ने लड़कियों की वीडियो क्लिप बनानी शुरू कर दी। इस बीच शोहदों ने लड़कियों पर कंकड़ फेंकने के साथ अश्लीलता भी शुरू कर दी। ग्रामीणों के विरोध पर भागे लेकिन आधा घंटे बाद असलहों और लाठी डंडों से लैस होकर एक सैकड़ा लोगों ने पूजा पंडाल पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। जिससे दोनो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। हवाई फायरिंग के साथ पथराव व मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दे रात पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार सुबह डीएम राकेश कुमार, एसपी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पूजा पंडाल व्यवस्थापक दयाराम सोनकर की तहरीर पर सरवर समेत 11 नामजद व 50 अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।