विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारतवाणी' वेब पोर्टल और मोबाइल एप का लोकार्पण

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 25 May 2016 08:07 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 May 2016 08:12 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 'भारतवाणी' वेब पोर्टल और मोबाइल एप का लोकार्पण किया।

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 'भारतवाणी' वेब पोर्टल और मोबाइल एप का लोकार्पण किया। यहां बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में पोर्टल व एप लोकार्पण के बाद स्मृति ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम बनाया गया है। इससे केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर देश भर के बच्चों की पढ़ाई पर ऑनलाइन नजर रखेंगी। इसके लिए दुनिया का सबसे बड़ा 'चाइल्ड-टीचर ट्रैकिंग सिस्टम' जून में लांच किया जाएगा। इसमें हर स्तर पर छात्र-छात्राओं के अध्ययन व शिक्षकों के प्रयासों पर ऑनलाइन नजर रहेगी। इसके जरिये जिला और स्कूल स्तर तक की गतिविधियों पर निगाह रखी जा सकेगी और इसमें सभी राज्य सरकारों का सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने मोबाइल एप के बारे में बताया कि एप में अभी 22 भारतीय भाषाओं के शब्दकोष जोड़े गए हैं। एक साल के भीतर इसमें 250 भाषाओं के शब्दकोष शामिल हो जाएंगे। देश में 40 करोड़ से अधिक लोग ङ्क्षहदी में काम करते हैं लेकिन इंटरनेट पर एक फीसद से कम जानकारी ङ्क्षहदी में मिलती है। प्रौद्योगिकी की मदद से भाषाओं को बचाने में भी सफलता मिलेगी। भारत के इतिहास में पहली बार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भारत की असीम विरासत को दुनिया के सामने लाया गया है। भारत में 1535 मातृभाषाएं हैं और पूरी दुनिया मानती है कि बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाया जाना चाहिए। यह पोर्टल इस दिशा में भी मददगार साबित होगा। मंत्री ने कहा कि भारतीय भाषाओं पर चिंतन, संवाद व विवाद सामान्य बात हो गई है। यदि भारतीय भाषाओं की बात करो तो भाषाविद् को सांप्रदायिक प्राणी होने का दंश सहना पड़ता है। 1980 में नासा के वैज्ञानिक ने संस्कृत को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ भाषा करार दिया था। यदि यही बात भारतीय वैज्ञानिक ने कही होती तो उसे भगवा कह दिया जाता। अमेरिका की कॅार्नेल यूनिवर्सिटी के गणित विभाग के शिक्षकों ने भी माना कि दुनिया की सबसे पुरानी ज्यामिती की किताब संस्कृत में है। इसके विपरीत आइआइटी में संस्कृत की शुरुआत के नाम पर मुझे ताने सुनने पड़े और दंडित तक करने की बात कही गई। एप का विकास करने वाले भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर के निदेशक अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह पोर्टल व ऐप देश की सबसे बड़ी बहुभाषी डिक्शनरी है। इसके माध्यम से भारतीय भाषाओं का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफार्म तैयार हुआ है। केंद्रीय मंत्री का स्वागत प्रो.जगवीर सिंह व आभार प्रदर्शन प्रो.एमके कौल ने किया।

राजनीति पर नो कमेंट

अमेठी में राहुल गांधी को चुनौती दे चुकी स्मृति ईरानी ने राजनीतिक विषयों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कल 26 मई को केंद्र सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। यह दो वर्ष उपलब्धियों भरे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पेश किये जाने और असम में जीत के बात की स्थितियों पर उन्होंने कहा कि वे जल्द ही सारे सवालों के जवाब देंगी, किंतु आज 'नो कमेंट'। स्मृति केंद्र सरकार के गठन की दूसरी सालगिरह मनाने कल अमेठी जा रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।