विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं कांड : पांच ग्रामीणों से फिर पूछताछ कर रही सीबीआइ

By Edited By:
Published: Thu, 07 Aug 2014 02:12 PM (GMT+05:30)

लखनऊ। बदायूं के गांव कटरा सआदतगंज कांड की जांच कर रही सीबीआइ टीम आरोपी पक्ष से संबंधित

News Article Hero Image

लखनऊ। बदायूं के गांव कटरा सआदतगंज कांड की जांच कर रही सीबीआइ टीम आरोपी पक्ष से संबंधित तीन गांव से पांच लोगों को कैंप कार्यालय लेकर आई और सुबह से शाम तक पूछताछ की।

सीबीआइ टीम कटरा सआदतगंज न जाकर कल मुख्य आरोपी पप्पू यादव के पैतृक गांव बादाम नगला पहुंची। यहां के बाद गांव पथरामई से आरोपी के चाचा को पकड़ा। इसके अलावा कटरा के पड़ोसी गांव खिता नगला पहुंची। तीनों गांवों से पांच लोगों को लेकर टीम कैंप कार्यालय मंडी समिति गेस्ट हाउस पहुंची। जहां पाचों से पूछताछ की गई। सभी को शाम को उनके घरों पर छोड़ दिया गया।

----------

मेडिकल बोर्ड ने देखी पोस्टमार्टम वीडियो

चचेरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट ने दिल्ली में मेडिकल बोर्ड की बैठक में पोस्टमार्टम के दौरान बनाई गई वीडियो पर मंथन किया। मेडिकल बोर्ड ने मीडिया कर्मियों के वीडियो के भी फुटेज मंगाकर उनपर भी मंथन किया है। सभी बिंदुओं पर कई बार मंथन के बाद भी मेडिकल बोर्ड दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्णय पर कायम है।

------------

सीबीआइ ने दाखिल की प्रगति रिपोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट में सीबीआइ ने बदायूं कांड की जांच प्रगति रिपोर्ट कल दाखिल की। सीलबंद लिफाफे में दाखिल रिपोर्ट को देखने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को अगली तारीख 18 अगस्त नियत की है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड तथा न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता की खंडपीठ ने विधि छात्रों की जनहित याचिका पर दिया है। उल्लेखनीय है बदायूं कांड की सीबीआइ जांच कराए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया था कि मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी गई है। इस पर कोर्ट ने जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था और कहा था कि कोर्ट मानीटरिंग करेगी। कोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ ने जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश की।