विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खराब कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय : राजनाथ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 09 May 2015 02:20 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2015 04:07 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह यूपी की खराब कानून-व्यवस्था को राज्य सरकार का विषय मानते हैं। आज लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह यूपी की खराब कानून-व्यवस्था को राज्य सरकार का विषय मानते हैं। आज लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब है, यह किसी से भी छुपा नहीं है। यह उत्तर प्रदेश सरकार का विषय है। हम इस प्रकरण पर अक्सर ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में खुर्रमनगर और हजरतगंज के बीच फ्लाईओवर बनेगा। केंद्र सरकार गरीब बस्तियो में 50 शौचालय बनाए जा रहे है। गृह मंत्री ने कहा कि रिंग रोड और गोमतीनगर में टर्मिनल बनेगा। इसके अलावा लखनऊ में 22 छोटे कामों के लिए भी ग्राफ तैयार है। लखनऊ में अब आउटर रिंग रोड का काम शुरू होगा। लखनऊ रिंग रोड कैबिनेट में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की गलियों में सांसद निधि से काम करवा रहा हूं। लखनऊ के विकास कराना मेरा कर्तव्य है। मैं अपने काम में लगा हूं।