यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राज्यपाल पद के लायक नहीं कुरैशी : भाजपा
लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज प्रकरण में कार्यवाहक राज्यपाल अजीज कुरैशी के बयान के बाद भाजपा न

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज प्रकरण में कार्यवाहक राज्यपाल अजीज कुरैशी के बयान के बाद भाजपा ने उन्हें पद पर रहने के अयोग्य करार दे दिया है। दरअसल, चाहे राजभवन में जनता दरबार का मामला हो या जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण, भाजपा की ओर से राज्यपाल के अधिकतर फैसलों पर एतराज जताया जाता रहा है। सामूहिक दुराचार के मसले पर कुरैशी के बयान से भाजपा के तेवर और उग्र हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकात वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि राज्यपाल अजीज कुरैशी का आचरण पद और गरिमा के अनुरूप नहीं रहा। 'भगवान भी धरती पर उतर आए तो बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकते' जैसे बयान सेउन्होंने पद की गरिमा के साथ लोगों की भावनाओं को भी आहत किया और इन बयानों से साबित होता है कि कुरैशी सांविधानिक पदों पर रहने योग्य नहीं हैं। वाजपेयी ने राज्यपाल से त्यागपत्र देने की मांग करते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगने को भी कहा है।