विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खां के मंदिर बनवाने के बयान पर फतवा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 27 Mar 2015 08:54 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 09:05 PM (IST)

कांग्रेस के रामपुर जिला महासचिव फैसल लाला ने कहा कि मंदिर बनवाने के बयान पर फतवा मिल गया है। कोई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। कांग्रेस के रामपुर जिला महासचिव फैसल लाला ने कहा कि मंदिर बनवाने के बयान पर फतवा मिल गया है। कोई मुसलमान मंदिर बनवाने की पेशकश करता है तो गलत है।

कांग्रेस नेता के मुताबिक उन्होंने पिछले दिनों मुफ्तीयाने दीन से फतवा मांगा था कि यदि कोई मुसलमान मंदिर बनवाने की पेशकश करता है तो क्या वह मुस्लिम कहलाने का हकदार है। इस बारे में दारुल इफ्ता मंजरे इस्लाम मुहल्ला सौदागरान बरेली से फतवा प्राप्त हुआ है जिसमें मंदिर बनवाने यानी बुतपरस्ती की बात करने वाले व्यक्ति को गुनाहगार बताया गया है। फैसल लाला का कहना है कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री आजम खां ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का मंदिर बनवाने की पेशकश की थी उसी के मद्देनजर उन्होंने फतवा मांगा था।

'आजम समर्थकों से जान का खतरा'

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार छात्र की जमानत लेने वाले रामपुर के एक कांग्रेसी नेता ने आजम खां के समर्थकों से अपनी जान को खतरा बताते हुए राज्यपाल राम नाईक से सुरक्षा की गुहार की है। राज्यपाल ने बताया कि कल रामपुर के कांग्रेस से जुड़े एक व्यक्ति उनसे मिले थे और उन्होंने एक काबीना मंत्री के समर्थकों से जान को खतरा बताते हुए उन्हें ज्ञापन दिया था। ज्ञापन मुख्यमंत्री को संदर्भित कर दिया था। गौरतलब है कि आजम खां पर टिप्पणी करने के आरोप में 16 मार्च को गुलरेज खां उर्फ विक्की नामक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। विक्की की जमानत लेने वाले फैसल खान लाला ने आजम समर्थकों से अपनी जान को खतरा बताते हुए राज्यपाल से सुरक्षा के लिए गुहार की है।