विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाहाबाद में सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

By Edited By:
Published: Tue, 12 Aug 2014 01:11 PM (IST)

लखनऊ। इलाहाबाद के कीडगंज क्षेत्र की नई बस्ती में कल रात तीन युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक

News Article Hero Image

लखनऊ। इलाहाबाद के कीडगंज क्षेत्र की नई बस्ती में कल रात तीन युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस वारदात से सहमी महिला कीडगंज थाने पहुंची और तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। पुलिस मामले की जाच कर रही है।

नई बस्ती में किराए के एक मकान में रहने वाली महिला का आरोप है कि कल रात जब वह अपने कमरे में थी। तभी मकान मालिक और दो अन्य लोग आ गए। इन लोगों ने मुंह दबाकर पहले तो छेड़खानी की और इसके बाद दुराचार का प्रयास किया। जब महिला ने शोर मचाया तो मारपीट शुरू कर दी। तब आसपास के लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला का यह भी कहना है कि मकान मालिक इससे पहले भी कई बार छेड़खानी की कोशिश कर चुका है।

पुलिस का कहना कि मामला मकान मालिक और किराएदार के बीच झगड़े का है। इसी कारण सामूहिक दुराचार का आरोप लगा रही है। फिलहाल जाच की जा रही है।