यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धर्म संसद में जाने से रोके गए अशोक सिंहल
लखनऊ। विश्व हिन्दु परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता

लखनऊ। विश्व हिन्दु परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी को सहारनपुर के देवबंद में आज होने वाली धर्म संसद में जाने से रोक दिया गया। सिंहल व स्वामी को गाजियाबाद में ही रोक दिया गया। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के चलते मुजफ्फनगर के कवाल प्रकरण को लेकर होने वाली धर्म संसद सफल नहीं हो सकी।
देवबंद के नंगली गाव में हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे, जिन्हें पुलिस ने भगा दिया। इसके अलावा पूर्व विधायक शशिबाला पुंडरी समेत भाजपा और हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकताओं को गिरफ्तार किया गया है। धर्मसंसद के संयोजक को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर