विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बचाव के लिए आसाराम ने अपनाया नया फंडा

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 06:11 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2014 06:13 AM (IST)

लखनऊ। आसाराम ने बचाव के लिए भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वकील राम

News Article Hero Image

लखनऊ। आसाराम ने बचाव के लिए भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वकील राम जेठमलानी के बाद अब राजस्थान भाजपा के उपाध्यक्ष ओमकार सिंह लखावत को अपना वकील बनाया है। नए अधिवक्ता ने पैरवी शुरू करते ही अपने तेवर भी दिखा दिए। उन्होंने कोर्ट परिसर में हंगामा तक खड़ा कर दिया। गुरुवार को आसाराम के बचाव में राजस्थान भाजपा उपाध्यक्ष ओमकार सिंह लखावत ने पैरवी की। सुनवाई के बाद शाहजहांपुर निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि आसाराम के नए वकील ने उनके अधिवक्ताओं को धमकाने के लिए सहयोगी अधिवक्ता प्रजापति से हाथापाई भी की।

पीड़िता के पिता ने इसे आसाराम की नई चाल करार दिया और कहा कि राजनीति का सहारा लेकर आसाराम सरकारी वकील व उनके अधिवक्ताओं पर दबाव बनाने के प्रयास में हैं। वह दबंगई दिखाने लगे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर