विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम और शाहरुख को लेकर आमिर चले जाएं दूसरे देश: साध्वी प्राची

By Ashish MishraEdited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 09:08 AM (IST)

अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता के मुद्दे पर दिए बयान पर साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुजफ्फरनगर के आर्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आईं साध्वी प्राची ने कहा कि आमिर खान सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां व अभिनेता शाहरुख खान को साथ लेकर सीरिया, लेबनान

News Article Hero Image

लखनऊ। अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता के मुद्दे पर दिए बयान पर साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुजफ्फरनगर के आर्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आईं साध्वी प्राची ने कहा कि आमिर खान सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां व अभिनेता शाहरुख खान को साथ लेकर सीरिया, लेबनान और ईराक आदि किसी भी देश में चले जाएं। इन सभी के टिकट की व्यवस्था भी कर दी जाएगी। प्राची ने आजम खां के देश के मसले को यूएनओ ले जाने के मुद्दे पर भी नाराजगी जताई और कहा कि अलगाववादी ताकतें देश को तोडऩे पर आमादा हैं। मुजफ्फरनगर में कवाल कांड के समय किसी ने भी असहिष्णुता के मुद्दे पर मुंह नहीं खोला था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।