विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर थाने में मुस्लिम दरोगा

By Edited By:
Published: Fri, 22 Nov 2013 02:07 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2013 02:08 AM (IST)

बरेली (परवेज अहमद)। उत्तर प्रदेश की सियासत में साप्रदायिक आग्रहों को नया तेवर देते हुए समाजवाद

News Article Hero Image

बरेली (परवेज अहमद)। उत्तर प्रदेश की सियासत में साप्रदायिक आग्रहों को नया तेवर देते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के हर थाने में कम से कम एक-एक मुस्लिम इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर और दो या तीन कास्टेबल तैनात कराने का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निर्देश दिया। सुन्नी मुसलमानों के गढ़ बरेली के इस्लामिया कॉलेज में एक बड़ी व भीड़ भरी जनसभा में मुलायम ने अपने राजनीतिक पैंतरे बदलने का संकेत भी दिया। काग्रेस पर हमलावर होते हुए मुलायम बोले 'काग्रेस से 'यादा सतर्क रहें, पता नहीं कब किसको किस मामले में फंसा दे। काग्रेस ने अब गुजरात के मुख्यमंत्री को फंसाने का प्रयास शुरू किया है लेकिन इस पर कुछ नहीं बोलूंगा'।

पुलिस बलों में बंटवारा : रैली में उमड़ी भीड से उत्साहित मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है, इसलिए उन पर मुस्लिम परस्त होने का आरोप लगाया जाता है। प्रदेश सरकार ने हर थाने में दो से तीन मुस्लिम सिपाही तैनात कराये हैं अब मुख्यमंत्री से कहेंगे कि हर थाने में कम से कम एक मुस्लिम सब इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर तैनात किया जाए। जब साथ रहेंगे काम करेंगे, तब सदभाव बढ़ेगा। एक तरफा कार्रवाई भी नहीं हो पाएगी। मुलायम ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों को फिर से बसाने के लिए आर्थिक मदद दी गई है, वह कहीं भी बस सकते है, किसी तरह की कोई बंदिश नहीं होगी।

राहुल पर निशाना : मुलायम राहुल गाधी पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने प्रधानमंत्री का अध्यादेश फाड़कर उसका अपमान करते हैं, अपनी पार्टी में वह प्रधानमंत्री बनने के दावेदारों में हैं। क्या ऐसे लोगों को देश की बागडोर सौंपी जाएगी? प्रधानमंत्री कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यादेश फाड़ने के बाद को प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। इस तरह की बेइ'जती को सपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करती। मुलायम सिंह ने फिर कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी जिसमें सपा निर्णायक भूमिका में रहेगी।

हिंदी की बात : सपा मुखिया ने कहा कि जिस भाषा में जनता से वोट मागा जाता है, उसी भाषा में संसद में बात भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी की उनकी बात का सीपीएम महासचिव प्रकाश करात ने विरोध कर दिया, उन्हें जवाब दिया जाना चाहिए था। मुलायम ने ज्योति बसु, एबी वर्धन और इन्द्रजीत गुप्ता के साथ हिंदी को लेकर हुई बातचीत के संस्मरण भी सुनाए और कहा कि वह सिर्फ हिंदी नहीं भारतीय भाषा की बात करते हैं।

खाद्य सुरक्षा : केंद्र सरकार स्पष्ट करे कि कानून लागू कैसे होगा? 1997 में बने राशन कार्ड के आधार पर इसे लागू करना है या नए राशन कार्ड बनने पर इसे लागू किया जाएगा। सपा की मदद से केंद्र की सरकार बनी तो गरीबों को मुफ्त अनाज मिलेगा।

अयोध्या फायरिंग : देश की एकता कायम रखने के लिए 1990 में अयोध्या में फायरिंग करायी थी। कहा कि अगर ऐसा नहीं कराया जाता तो देश टूट सकता था।

युवा नेतृत्व : सपा को बूढ़ा नहीं होने देंगे। हम व आजम खा बुजुर्ग हो चुके हैं लेकिन हम युवाओं को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर साबित कर दिया है कि हम युवाओं को आगे बढ़ाने में भरोसा करते हैं।

नितीश की तारीफ : नीतीश ने कन्या विद्या धन बाटना शुरू कर अ'छा कार्य किया है। वह उनके साथी रहेंगे इसलिए इस तरह के अच्छे कार्य कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर