विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर से ट्रेन का सुचारू संचालन कल से

By Edited By:
Published: Mon, 07 Oct 2013 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2013 12:33 PM (IST)

लखनऊ। गोरखपुर में विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म के अस्तित्व में आने के साथ यार्ड री- माडलि

News Article Hero Image

लखनऊ। गोरखपुर में विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म के अस्तित्व में आने के साथ यार्ड री- माडलिंग के तहत कल नानइंटरलाकिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का सुचारू संचालन शुरू हो गया है। विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म से गोरखधाम एक्सप्रेस को महाप्रबंधक कृष्ण कुमार अटल ने हिसार रवाना किया।

विश्व के सर्वाधिक लंबे प्लेटफार्म की लंबाई रैंप सहित 1366.4 मीटर तथा बिना रैंप के 1355.3 मीटर है। रेल प्रशासन ने लिम्का बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड के कार्यालय, गुड़गांव में इसका नामांकन करा दिया है। इस दिसंबर में इसकी घोषणा भी हो जाएगी। अभी तक विश्व का सबसे लंबा प्लेटफार्म भारत के ही खड़कगपुर में है। उसकी लंबाई 1072.5 मीटर है। इसके पहले सोनपुर 738 मीटर के नाम दर्ज था।

----------

आज से नियत समय से चलेगी इंटरसिटी

12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ- गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आज से नियत समय से ही चली। इसके अलावा 15103/15104 गोरखपुर-मंडुआडीह-गोरखपुर इंटरसिटी कैंट स्टेशन की बजाय गोरखपुर से चलेगी। हालांकि, सोमवार को कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेंगी लेकिन करीब-करीब सभी महत्वपूर्ण गाड़ियां अपने नियत समय से ही चलेंगी। मंगलवार से गाड़ियों का संचलन पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर