विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल 3 अक्टूबर तक बंद

By Edited By:
Published: Tue, 01 Oct 2013 01:17 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2013 01:18 AM (IST)

लखनऊ। पुलिस व जनता के बीच टकराव और तनाव बढ़ने का अंदेशा सरधना के खेड़ा गाव में लोगों मे

News Article Hero Image

लखनऊ। पुलिस व जनता के बीच टकराव और तनाव बढ़ने का अंदेशा सरधना के खेड़ा गाव में लोगों में पुलिस पर भारी गुस्सा है। डीआईजी मौके पर मौजूद है। गिरफ्तारी के डर से संगीत सोम के परिजनों समेत तमाम आरोपी घरों से गायब हैं। पश्चिम यूपी में फैले तनाव के कारण क्षेत्र के सभी स्कूल कॉलेज तीन अक्टूबर तक बंद रहने का प्रशासन ने आदेश दिया है। क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पंचायत में हिस्सा लेने वालों पर कार्रवाई के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही है। वीडियो रिकार्डिंग से लोगों की पहचान का काम शुरू। पंचायत के बाद से नगवा के पाच युवक गायब बताए जा रहे हैं। सभी पंचायत में हिस्सा लेने गए थे, पंचायत स्थल पर अब भी युवकों की वैगनआर कार खड़ी है। पूरा गाव युवकों की खोजबीन में जुआ हुआ है। पुलिस पर युवकों को गायब करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।