Move to Jagran APP

गायत्री प्रजापति के बाद अखिलेश ने राजकिशोर सिंह को भी किया बर्खास्त

प्रजापति को बर्खास्त करने के निर्णय में अभी एक घंटा भी नहीं हुआ था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को बर्खास्त कर दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 12 Sep 2016 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 03:28 PM (IST)
गायत्री प्रजापति के बाद अखिलेश ने राजकिशोर सिंह को भी किया बर्खास्त

लखनऊ (वेब डेस्क)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पितृपक्ष के चंद दिन पहले ही आज हंटर चल गया। उन्होंने आज एक घंटे के अंदर दो कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके बाद कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी को पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पहले तो बेहद चर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को बाहर किया।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी खनन मंत्री गायत्री प्रजापति बर्खास्त

प्रजापति को बर्खास्त करने के उनके निर्णय में अभी एक घंटा भी नहीं हुआ था कि कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को उन्होंने बर्खास्त कर दिया। मंत्री गायत्री प्रजापति और राजकिशोर को अपनी कैबिनेट से उन्होंने बाहर करने के साथ ही राज्यपाल राम नाईक के पास इसकी सूचना भी भेज दी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त से मंत्री राजकिशोर की शिकायत

सीएम अखिलेश आज उस समय फार्म में हैं जब दिल्ली में पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रोफेसर राम गोपाल यादव के साथ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी की बैठक कर रहे हैं।

मंत्री राजकिशोर पर बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाने का आरोप

गायत्री प्रसाद प्रजापति के बाद बर्खास्त पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह बस्ती से विधायक हैं। राजकिशोर सिंह पर जमीन कब्जा करने के साथ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इनके भाई बस्ती से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे।

राजकिशोर के समर्थक हैरान

अखिलेश यादव मंत्रिमंडल से बस्ती के राजकिशोर सिंह की बर्खास्तगी से उनके समर्थक भौचक हैं। यह लोग अभी एक दूसरे से बर्खास्तगी के कारण पूछ रहे हैं।

अखिलेश को सिर्फ काम के दम पर प्रदेश की सत्ता में वापसी पर संदेह

राजकिशोर से जुड़े लोगों का कहना है कि गाजियाबाद के जमीन घोटाला प्रकरण के अलावा भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता से उनके संपर्क के कारण इस बात की चर्चा चल पडी कि वह भाजपा में जा रहे हैं।

बस्ती में उनकी बर्खास्तगी के पीछे सबसे बड़ा कारण इसे ही माना जा रहा है। वैसे लोग अभी भी राजकिशोर की अधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

बर्खास्तगी से समर्थकों में निराशा

कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह की बर्खास्तगी के बाद उनके गृह जनपद बस्ती में समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है। समर्थक उनके घर और कार्यालय में और जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। समर्थकों में सहसा विश्वास नहीं हो पा रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हो गया।

गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी से भी सपा का भला नहीं होगा : योगी

जिला पंचायत चुनाव में राजकिशोर को बस्ती के अलावा गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष को भी जिताने के लिए जिम्मेदारी गई थी, जिसमें उन्होंने सपा प्रत्याशियों को जिताकर कामयाबी हासिल की थी। तब से सपा सरकार और पार्टी में उनका कद बढ़ गया था।

CM अखिलेश की सटीक यार्कर, एक ओवर में झटके दो विकेट

बस्ती में राजकिशोर के प्रतिनिधि ने दी सफाई

मंत्रीमंडल से बर्खास्त राजकिशोर सिंह के प्रतिनिधि खादिम हुसेन ने उन पर भ्रष्टाचार एवं जमीन घोटाले के लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजकिशोर जैसे लोकप्रिय एवं जनसमर्थक नेता की छवि खराब करने के लिए साजिश रची गई है। किसको मंत्रीमंडल में रखना या हटाना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है लेकिन तब तक राजकिशोर सिंह पर भ्रष्टाचार एवं जमीन घोटाले का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.