विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपुर में दो साम्प्रदायों के बीच गोलीबारी, किशोर की मौत

By Ashish MishraEdited By:
Published: Wed, 29 Jul 2015 12:53 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 12:58 PM (IST)

रामपुर में मुस्लिम युवक ने मंदिर के ऊपर सफाई कर रहे हिंदु किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे हिंदु और मुस्लिम आमने सामने आ गए।

News Article Hero Image

लखनऊ। रामपुर में मुस्लिम युवक ने मंदिर के ऊपर सफाई कर रहे हिंदु किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे हिंदु और मुस्लिम आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रशासनिक अफसरों ने गांव में डेरा डाल दिया है।

लोगों के अनुसार मिलक कोतवाली क्षेत्र के कूप गांव में कल शाम दो समुदाय के बीच पशु चारे को लेकर विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने बीचबचाव कर दोनों समुदायों के लोगों को शांत करा दिया, लेकिन मुस्लिम पक्ष के लोग गुप्त रूप से बदले की तैयारी में जुट गए। सुबह उसके लोगों ने अपने धार्मिक स्थल से ऐलान कर समुदाय के लोगों को हमले के लिए उकसाया, जिसपर अल्ताफ नाम का शख्स रायफल लेकर धार्मिक स्थल पर चढ़ गया। उसने पास के एक धार्मिक स्थल की छत पर सफाई कर रहे हिंदु समुदाय के पंद्रह वर्षीय संजू की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग भड़क गए। फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक गांव में दहशत का माहौल रहा। लोग घरों में छुप गए। दुकानें बंद होने लगी। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घरों की तलाशी ली गई और बच्चों को पुलिस सुरक्षा में स्कूल से घरों तक पहुंचाया गया। गांव में फोर्स तैनात है, अफसर लोगों से बात कर रहे हैं।