विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में आज 14 केंद्रीय मंत्री सुनेंगे पीएम के 'मन की बात'

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 24 Apr 2016 09:47 AM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 09:52 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' में लगता है आज कुछ खास है। आज उत्तर प्रदेश में 14 केंद्रीय मंत्री उनके बन की बात को विभिन्न जिलों में सुनेंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' में लगता है आज कुछ खास है। आज उत्तर प्रदेश में 14 केंद्रीय मंत्री उनके बन की बात को विभिन्न जिलों में सुनेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम को आज 14 विशिष्ट श्रोता भी मिलेंगे। आज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 14 मंत्री गांवों में जाकर ग्रामीणों के बीच मन की बात सुनेंगे। लखनऊ के सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी में रहेंगे। वहीं मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में रहेंगी। जनता के बीच में केंद्रीय मंत्री रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर रायबरेली, लघु तथा सूक्ष्य उद्योग मंत्री कलराज मिश्रा देवरिया, जल संसाधन मंत्री उमा भारती झांसी, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बागपत, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह हापुड़, तथा कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनेंगे।

महिला व बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत, समाज कल्याण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया आगरा, कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार बरेली और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा गाजियाबाद में पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।