विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखालैंड के लिए 90 आचार्य कर रहे हवन-पूजन

By Edited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 11:10 AM (IST)

लखनऊ। मीरजापुर स्थित विन्ध्य धाम में नेपाली बाबा की अनुष्ठान पूजा चल रही है। विंध्यधाम कोतवाली रोड स

News Article Hero Image

लखनऊ। मीरजापुर स्थित विन्ध्य धाम में नेपाली बाबा की अनुष्ठान पूजा चल रही है। विंध्यधाम कोतवाली रोड स्थित कृष्ण गोपाल मिश्र के आवास के पीछे बने मंडप में 17 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा का अनुष्ठान चल रहा है। यह अनुष्ठान गोरखा लैंड की मुराद पूरी करने के लिए एक संगठन की ओर से कराया जा रहा है। नेपाल से आए रामप्रसाद न्यौपाने की देखरेख में 90 आचायरें की टीम चौबीस घटे अनुष्ठान में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए गोरखा मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष विमल गुरुंग 11 दिसंबर को विंध्याचल आ रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का दल भी आ रहा है। विमल गुरुंग 16 दिसंबर तक (पूर्णाहुति तक) विंध्यधाम में प्रवास करेंगे। 17 दिसंबर को वह वार्ता के लिए दिल्ली चले जायेंगे। इस अनुष्ठान पूजन को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्त्रिय हो गया है। मंगलवार को खुफिया विभाग के एक दो अधिकारी यज्ञ स्थल पर पहुंचे थे। नेपाली बाबा की तरफ से विमल गुरुंग के कार्यक्त्रम को गोपनीय रखा जा रहा है।

पैदल कर रहे त्रिकोण: नेपाली बाबा दोपहर लगभग दो बजे विंध्यधाम से पैदल त्रिकोण करने निकल जाते हैं। लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने के बाद वह विंध्य धाम में शाम को वापस लौटते हैं। मा विंध्यवासिनी मंदिर की परिक्त्रमा करने के बाद वह यज्ञ स्थल पर पहुंचते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।