यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजा जय ¨सह के महल का हिस्सा ताजमहल : वाजपेयी
लखनऊ। ताजमहल पर शुरू हुई सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीक

लखनऊ। ताजमहल पर शुरू हुई सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां पर हमला बोलते हुए मोहब्बत की निशानी ताजमहल को राजा जय ¨सह के महल का हिस्सा करार दिया है। उन्होंने कहा कि शाहजहां से इस स्थान को राजा जय ¨सह से खरीदा था, जिसे बाद में ताजमहल के रूप में परिवर्तित किया। उन्होंने कहा कि ताजमहल को वक्फ बोर्ड को नहीं सौंपने दिया जाएगा।
गोंडा से लखनऊ जाते समय फैजाबाद में मीडिया से वार्ता में वाजपेयी ने कहा कि आजम खां का ताजमहल को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। इसके लिए पहले भी प्रयास किया जा चुका है, लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया था और आगे भी करेगी। ताजमहल भारतीय पुरातत्व विभाग के पास ही रहेगा। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि सपा सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बचाए उन्हें संरक्षण प्रदान करने में लगी है।