Move to Jagran APP

धर्मातरण के लिए छात्राओं को बरगलाने वाली महिला पकड़ी

लखनऊ। अलीगढ़ के महेश्वर ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में एक बुर्कानशीं महिला को लेकर बखेड़ा हो गया। आ

By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 09:39 PM (IST)
धर्मातरण के लिए छात्राओं को बरगलाने वाली महिला पकड़ी

लखनऊ। अलीगढ़ के महेश्वर ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में एक बुर्कानशीं महिला को लेकर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि महिला कालेज की छात्राओं को इस्लाम धर्म अपनाने को बरगला रही थी। कालेज की प्रिंसिपल ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

loksabha election banner

एक रोज पहले गुरुवार को भी बुर्का पहने एक महिला मदारगेट स्थित महेश्वर ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में आई थी। उसने छात्राओं को मुस्लिम धर्म अपनाने के फायदे गिनाने शुरू कर दिए। इस बीच राउंड पर आईं प्रिंसिपल ऊषा गौड़ को पता चला तो उन्होंने इस महिला को कालेज से बाहर करा दिया। शुक्रवार सुबह नौ बजे बुर्का पहने यही महिला फिर आ गयी। स्टॉफ ने उसे घेर लिया और प्रिंसिपल के दफ्तर ले आए। पुलिस बुला ली गई। पुलिस की पूछताछ में खुद को मोहल्ला सराय रतनलाल की शबनम बशीर बताया। प्रिंसिपल ने तहरीर में छात्राओं को बरगला कर धर्मातरण की कोशिश करने का महिला पर आरोप लगाया। पुलिस ने मामला शांति भंग का दर्ज करके सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस आरोपी महिला की मनोदशा ठीक नहीं होने की बात कही है। उधर, धर्मातरण के लिए उकसाने की सूचना पर भाजयुमो ने हंगामा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.