विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर राहत शिविर में 16 मौत की पुष्टि, रिपोर्ट भेजी

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2013 03:24 AM (IST)

लखनऊ। लोई शिविर में नौ सितंबर से अब तक हुई 16 मौतों की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने जांच के बाद र

News Article Hero Image

लखनऊ। लोई शिविर में नौ सितंबर से अब तक हुई 16 मौतों की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने जांच के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और शासन को भेज दी है। लोई शिविर में आयोग की टीम को विस्थापितों ने 17 मौत होने की सूची थमाई थी। इनमें से एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में पायी गयी है।

सांप्रदायिक हिंसा के बाद बेघर लोगों के मुजफ्फरनगर और शामली के राहत शिविर में नौ सितंबर से रहने के दौरान सर्दी से बच्चों और महिलाओं की मौत को लेकर संसद से लेकर सड़क तक राजनीति गर्माई थी।

इसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने दोनों जनपदों के राहत शिविरों का जायजा लिया। शासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेरठ मंडलायुक्त की अध्यक्षता में दोनों जनपद के डीएम और सीएमओ को सदस्य नामित करते हुए जांच समिति मौतों की पुष्टि के लिए गठित कर दी। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील के लोई गांव में राहत शिविर में हुई मौतों की जांच की गई। विस्थापितों के बयान दर्ज किए गए। आयोग को भी विस्थापितों ने लोई शिविर में नौ सितंबर से 15 दिसंबर तक 17 मौत होने की सूची दी थी। प्रशासन ने इस सूची के आधार पर जांच कराई तो 16 मौत होने की पुष्टि हो गयी। इससे अलग एक व्यक्ति की मौत सड़क दुघर्टना में हुई थी।

जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, समिति के अध्यक्ष मेरठ कमिश्नर और शासन को भेज दी है। समिति अध्यक्ष मेरठ कमिश्नर जांच रिपोर्ट को अन्य जनपदों के साथ कंपाइल कर शासन को भेजेंगे। रिपोर्ट केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट में भी पेश की जाएगी।

मुजफ्फरनगर के लोई शिविर में नौ सितंबर से दिसंबर मध्य तक हुई मौत की जांच के बाद 16 मौत होने की पुष्टि हुई है। मौत स्वाभाविक या फिर बीमारी से हुईं हैं। रिपोर्ट भेज दी गई है। एक मौत सड़क दुघर्टना में हुई। विस्थापितों ने भी 17 मौत होने की सूची दी थी।

कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर