यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी की कानपुर रैली से पहले मुख्यमंत्री दे सकते सौगात
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी नेता नरेंद्र मोदी की रैली के एक दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का क

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी नेता नरेंद्र मोदी की रैली के एक दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम होना है। इसे लोग सियासी नजरों से देख रहे हैं। कानपुर के इंदिरा नगर स्थित मैदान से मोदी भावी भारत की तस्वीर खींचने आने वाले हैं। वहीं इससे पूर्व सीएम कानपुर में दो कार्यक्रमों में शिरकत कर प्रदेश को ऐसी सौगात दे सकते हैं जो ये संदेश देने में कामयाब हो कि विकास का पहिया सपा के साथ है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक दिन पहले यानी 18 अक्टूबर को रतनपुर समेत तीन सामुदायिक केंद्रों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा गज्जूपुरवा व पोखरपुर में 52 करोड़ की लागत से 1296 एलआईजी मकान, गया कुमारी बालिका सिंह इंटर कालेज का उद्घाटन। चौधरी हरमोहन सिंह एजूकेशन सेंटर तात्याटोपे नगर का शिलान्यास। 900 लोगों के लिए कम्यूनिटी सेंटर का शिलान्यास। 221 करोड़ रुपये से केडीए की मल्टी स्टोरी पार्किंग का शिलान्यास। एकता पार्क का नामकरण चौधरी हरमोहन सिंह यादव के नाम पर करेंगे। पुलिस लाइन में आधुनिक कंट्रोलरूम का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर केस्को एमडी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए हैं। यही नहीं 18 तक बिजली आपूर्ति बनाए रखने व शहर को कटौती मुक्त रखने के लिए भी ताकीद है। बिजली आपूर्ति सामान्य रखने के लिए केस्को को यूपीपीसीएल ने पत्र लिखा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
