विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इश्क नचाये जिसको यार., वो फिर नाचे बीच बाजार

By Edited By:
Published: Sun, 28 Apr 2013 09:48 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 28 Apr 2013 09:49 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

-शिक्षिका ले उड़ी प्रेमी दूल्हे को

ललितपुर : परिजनों की मर्जी से शादी तय होने से नाराज एक दूल्हा शादी की रस्मों को बीच में ही छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ फुर्र हो गया। आज उसकी शादी है, और अचानक दूल्हे के लापता हो जाने से उसके परिजनों के अलावा दुल्हन के परिजनों के भी होश फाख्ता हो गये है। यह घटना उस समय घटी जब वर व वधू पक्ष के घरों में रिश्तेदार मौजूद है, और दोनों ही जगह जोरों से शादी की तैयारियाँ चल रही है। अचानक दूल्हे के लापता हो जाने से उसके परिजन सरगर्मी से उसे खोज रहे है, वहीं लोग दुल्हन के भविष्य को लेकर भी चिन्तित है। यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुयी है।

प्रेम अँधा होता है यह तो सभी जानते है, लेकिन प्रेम में अँधे होकर इश्कबाज अपनी मान मर्यादा की धज्जिायाँ तो उड़ाते ही है, दूसरे की आबरू से खिलवाड़ करने में देर नहीं लगाते। इस बात की नजीर बीती रात शहर में देखने को मिली।

शहर के मोहल्ला कटरा बाजार में रहने वाली युवती शहर के मोहल्ला आजादपुरा स्थित एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में पढ़ाने जाती थी। बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते उक्त युवती की आँखें स्कूल के पास रहने वाले एक युवक से चार हो गयी। विद्यालय आते-जाते वक्त शिक्षिका व युवक के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा। यही वजह है कि विद्यालय आकर बच्चों को नैतिकता का पढ़ाने वाली शिक्षका स्वयं ही प्रेम का पाठ पढ़ गयी। धीरे-धीरे यह खबर पूरे मोहल्ले में फैली, और स्कूल तक जा पहुँची। इस पर शिक्षिका ने उक्त विद्यालय को छोड़कर तालाबपुरा क्षेत्र में स्थित एक अन्य विद्यालय में पढ़ाना शुरू कर दिया। बीते एक वर्ष से वह इसी विद्यालय में पढ़ा रही थी। यह लव स्टोरी चल ही रही थी कि इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। उसने अपने परिजनों को अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताने का प्रयास तो किया, लेकिन साहस नहीं जुटा सका। आखिर 29 अप्रैल को उसकी शादी की तिथि तय हो गयी और निमन्त्रण कार्ड भी बाँटे गये। इसी बीच इस प्रेमी जोड़े ने लोक लाज व मर्यादाओं को ठेगा दिखाते हुये घर से भागकर अपनी अलग दुनिया बसाने का समाज विरोधी निर्णय ले लिया। इसके तहत विगत शनिवार को प्रेमी युगल ने घर से भागने की योजना बना ली। उधर, शनिवार को युवक ने अपने ही घर में गणेश पूजन व तेल की रस्म परिजनों के कहे अनुसार अदा की। परन्तु इसके बाद उसका प्रेमिका से मोबाइल पर सम्पर्क हो गया, और उसका दिल फिर से उसके लिये मचलने लगा। दोनों मोबाइल फोन पर सम्पर्क के आधार पर अपने पुराने मिलन स्थल पर पहुँच गये। बाद में लोक लाज व मर्यादाओं को ठेंगा दिखाकर उक्त प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। देर रात जब युवक व शिक्षका अपने घर नहीं पहुँचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह किसी प्रकार दोनों के परिजनों को उनकी प्रेम कहानी पता चली। इस पर उन्हे सारा माजरा समझते देर नहीं लगी। यह जानकर दोनों के ही परिजनों के होश उड़ गये। सबसे ज्यादा हालत खराब तो युवक के परिजनों की हो गयी, क्योंकि विवाह की रस्में घर में चल रही थीं, और आज बारात जाना थी। उधर, दूल्हे के अपनी प्रेमिका के साथ रफूचक्कर होने के जानकारी जब वधू पक्ष के लोगों को हुयी, तो उन्होंने तत्काल ललितपुर आकर परिजनों से सम्पर्क साधा। सारा माजरा जानकर उनके भी पैरों तले से जमीन खिसक गयी। दूल्हे का पता नहीं, और दुल्हन शादी को तैयार बैठी है, ऐसे में दुल्हन के परिजन के खासे चिन्तित है। चूँकि यह वह समय है कि जब दोनों ही घरों में विवाह की सारी तैयारियाँ होने के साथ-साथ आधी रस्म व रिवाज पूरे हो चुके है। अत: सूत्र बताते है कि दुल्हन के परिजनों ने आनन-फानन में दूल्हे की खोजबीन शुरू कर दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।