विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से हुई दो लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 09 Jan 2014 11:59 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

News Article Hero Image

लखीमपुर : भीषण ठंड ने फिर दो लोगों की जाने ले ली। इससे तहसील प्रशासन ने हड़कंप मच गया। ठंड से हुई दो लोगों की मौत पर तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौका मुआयना किया। परंतु तहसीलदार ने दोनो मौतों का कारण ठंड नहीं बल्कि बीमारी से होने की बात कही है।

तहसील क्षेत्र के ग्राम झण्डी बाजार बाग निवासी रमेश कुमार (35) पुत्र मगेंरू मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। कुछ दिन पूर्व वह जंगल की तरफ लकड़ी बीनने गया था। भीषण ठंड के कारण उसकी हालत खराब हो गयी। परिजन उसे निघासन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने के कारण यहा से रेफर कर दिया गया। गरीबी हालत मे जिला अस्पताल ले जाने मे असमर्थ होने के कारण वापस घर ले गए जहां उसकी मौत हो गयी। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गयी। सूचना पर तहसीलदार रामऔतार मौके पर पहुंची और बताया कि रमेश की मौत ठंड से नहीं, बल्कि बीमारी से हुई है। उधर ग्राम रघुबर नगर मजरा हरसिगपुर निवासी श्रीराम गौतम जो गुड़ बनाने का मिस्त्री है। जिसकी (18) वर्षीय पुत्री मीना खैरी जंगल मे लकड़ी बीनने गयी थी। वहां उसके ठंड लग गयी और वही उल्टी दस्त शूरू हो गयी। वही जंगल में बेहोश हो गयी सूचना पर मौके पर जाकर परिजन घर लाए और उपचार के लिए ले जाने से पहले युवती की मौत हो गयी । परिजनों ने उसका अन्तिम संस्कार कर दिया। मौके पर लेखपाल रामसनेही पहुंचे और बताया कि युवती की मौत ठंड से नहीं बल्कि डायरिया से हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर