विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2014 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

News Article Hero Image

कुशीनगर :

क्षेत्र पंचायत फाजिलनगर के अंतर्गत ग्राम रहसू बाजार में गुरुवार की शाम में ठंड लगने से एक मासूम की मौत हो गई। उक्त ग्रामवासी मुकेश जायसवाल की डेढ़ माह की बच्ची आश्वी की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह ठंड लगने से बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी तो उपचार कराया गया। कुछ तबियत में सुधार हुआ, पुन: शाम को तबियत बिगड़ने लगी। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर