यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से युवक की गई जान

नारा, कौशांबी : सिराथू तहसील के शिवपुर निवासी दीपक(22) पुत्र सीताराम को गुरुवार की शाम ठंड लग गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सुबह परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
