यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कड़ाके की ठंड से महिला की मौत

कौशांबी : जिले में ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से शीतलहर से बचाव की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। मंझनपुर तहसील के ग्राम पंचायत झड़ियापर गांव में एक महिला की ठंड से मौत हो गई है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने तहसीलदार मंझनपुर को दी है।
उक्त गांव निवासी भइयालाल ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है। उसकी पत्नी विमला देवी को सोमवार की रात ठंड लग गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
