विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पक्षी तोड़ रहे दम, पशुओं में फैली बीमारी

By Edited By:
Published: Sun, 19 Jan 2014 09:39 PM (IST)

News Article Hero Image

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : शीत लहर और हाड़ कंपाऊ ठंड से लोग ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। भीषण ठंड में पक्षियों की मौत होने के साथ पशुओं में बीमारी फैल रही है।

बीतेदिन हुई बारिश के बाद रविवार को भी बदली के साथ सुबह की शुरुआत हुई। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने व उत्तरी पश्चिमी सर्द हवाओं से बढ़ी गलन के कारण लोग घरों में दुबके रहे। लोग गर्म कपड़ों से खुद को ढककर सफर पर निकले। हाड़कपाऊ ठंड बेजुबान पखेरुओं के लिए भी जानलेवा हो गई है। गांवों में ठंड की चपेट में आकर बड़ी संख्या में पक्षी दम तोड़ने लगे हैं। ग्रामीणों की मानें तो सुबह पेड़ों के नीच मृत पक्षी पड़े मिलते हैं। वहीं पशुओं में बीमारी का प्रकोप फैलने लगा है। बम्हनौती गांव के सूरज कहार, केशव, विजय सचान, राम सहांय, पुत्तीलाल ने बताया कि पशुओं में पांच दिन से बीमारी का प्रकोप फैला है। करीब दो दर्जन मवेशियों की मौत हो चुकी है। अभी तक पशु चिकित्सकों की टीम गांव नहीं आई है।

-----------

हाड़कंपाऊ ठंड में ठंडे अलाव

जिले में कड़ाके की ठंड के बाद भी अधिकांश अलाव ठंडे पड़े रहे। बारिश में लकड़ी भीगने से नगरीय क्षेत्र में अलाव बुझने से अकबरपुर, रूरा, शिवली, सिकंदरा, झींझक, रसूलाबाद, अमरौधा, डेरापुर, पुखरायां, शहजहांपुर, राजपुर, माती, रसधान,खोजाफूल, गजनेर, मूसानगर, मुंगीसापुर,संदलपुर, व भोगनीपुर आदि स्थानों पर राहगीर ठिठुरते हुए वाहनों का इंतजार करने को विवश हुए।

-----------------

मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश राय के अनुसार जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं आर्दता सुबह 98 फीसद व दोपहर बाद 76 फीसद रही। उन्होंने उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने व आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।