विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानलेवा हुई ठंड, मासूम समेत दो की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 09 Jan 2014 07:54 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 09 Jan 2014 07:55 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

कानपुर देहात,हमारे प्रतिनिधि : सर्दी अब जानलेवा हो गई है। हाड़कंपाऊ ठंड की चपेट में आकर गुरुवार को माती जेल में मां के साथ निरुद्ध एक मासूम समेत दो लोगों की से मौत हो गई। अब तक जिले में ठंड की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या सात हो गई है।

कोहरे के साथ भीषण गलन ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार रात पारा एक डिग्री पहुंचने से लोगों के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल हो गए। दहेज हत्या के मामले में माती जेल में निरुद्ध घाटमपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर झबैया गांव की अनुराधा की पुत्री जया (दो माह) की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। जेल कर्मी उसे इलाज के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जेलर एसपी त्रिपाठी ने बताया कि बीमार होने पर बच्ची को बुधवार को भी जिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे वापस कर दिया था। सुबह हालत बिगड़ने पर उसे फिर से अस्पताल भिजवाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार अकबरपुर कस्बे के कालीगंज मोहल्ला निवासी छोटेलाल राजपूत (60) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रात में अचानक सर्दी लगने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उनकी मौत हो गई।

ठंड से अब तक हुई मौतें -

23 दिसंबर -अकारू के हुसैन(50)

24 दिसंबर -पिपरी में अज्ञात (35)

30 दिसंबर- झींझक के कृष्ण गोपाल (55)

5 जनवरी -रूरा के ईश्वरी प्रसाद (40)

7 जनवरी -अंडवा की सुनीति (15)

------------

सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलवाने के साथ ही गरीबों को कंबल वितरित कराए जा रहे हैं। तहसीलों से अभी तक सर्दी लगने से मौत होने की कोई रिपोर्ट जिले को नहीं भेजी गई है।

-सूर्यमणि लाल चंद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर