विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइपीएल में सट्टा प्रकरण में बंटी और हनीफ के खिलाफ लुकआउट नोटिस

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 13 May 2017 11:49 PM (IST)

आइपीएल मैचों पर करोड़ों का सïट्टा लगा रहे हर्ष खंडेलवाल उर्फ बंटी अजमेरी और उसके साथी हनीफ के खिलाफ अफसरों ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

आइपीएल में सट्टा प्रकरण में बंटी और हनीफ के खिलाफ लुकआउट नोटिस
आइपीएल में सट्टा प्रकरण में बंटी और हनीफ के खिलाफ लुकआउट नोटिस

कानपुर (जेएनएन)। अजमेर और गुजरात में बैठकर आइपीएल मैचों पर करोड़ों का सट्टा लगा रहे हर्ष खंडेलवाल उर्फ बंटी अजमेरी और उसके साथी हनीफ के खिलाफ अफसरों ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश के चलते दोनों के विदेश भागने की फिराक में होने की आशंका जताई जा रही है। हर्ष खंडेलवाल उर्फ बंटी अजमेर के साउथ सर्किल का रहने वाला है। होटल लैंडमार्क से पकड़ा गया मुंबई निवासी नयन रमेश शाह बंटी को ही पिच की सूचना बता सïट्टे का भाव लगवा रहा था।

यह भी पढ़ें: ग्रीनपार्क में हार के साथ गुजरात लायंस की आइपीएल से विदाई

नयन की गिरफ्तारी के बाद कानपुर पुलिस ने अजमेर में दबिश दी लेकिन इससे पहले ही बंटी फरार हो गया। नयन के एक साथी दीपू को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बंटी के भाई को उठाया। टीम ने राजस्थान में कई और स्थानों पर भी दबिश दी लेकिन बंटी नहीं मिला। उधर, हनीफ की तलाश में गुजरात गई टीम को भी कामयाबी नहीं मिली। इससे माना जा रहा है कि दोनों देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। एसपी पूर्वी अनुराग आर्य ने बताया कि दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भेजकर देश भर के हवाई अड्डों को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: IPL 10: गुजरात को 8 विकेट से हराकर हैदराबाद की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री

रमेश बिहारी की बातें मनगढ़ंत : राजीव

आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने  कहा कि गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच 10 मई को हुए आइपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी के मामले में पकड़ा गया रमेश बिहारी मनगढ़ंत बातें कर हरा है। उसकी बातें झूठी हैं। ग्रीनपार्क की पिच में पानी डालने वाली बात यदि सच होती तो इतना बड़ा स्कोर न खड़ा होता।

राजीव ने कहा कि मामले की जांच आइसीसी और बीसीसीआइ की एंटी करप्शन टीम कर रही है। इसमें किसी खिलाड़ी के शामिल होने की बात भी पूरी तरह से गलत है। कोई किसी का भी नंबर किसी के नाम से सेव कर ले, इसका मतलब यह नहीं कि वह दोषी हो गया।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के अवैध बूचड़खाने बंद करने के फैसले को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

पूरे विश्व में सट्टेबाजी 

कानपुर का नाम बार-बार सट्टेबाजी में आने से यहां के लिए मैच आवंटन पर संकट के सवाल पर कहा कि सट्टेबाजी अकेले कानपुर में नहीं पूरे विश्व में है। इससे यहां को मैच आवंटन पर फर्क नहीं पड़ेगा। रमेश बिहारी के कहने मात्र से तय नहीं हो जाएगा कि पिच पर पानी डाला गया या नहीं। अगर डाला गया था तो इतना बड़ा स्कोर कैसे खड़ा हो गया। प्रदेश सरकार और खेल मंत्री चेतन चौहान का पूरा सहयोग मिलेगा। आने वाले दिनों में खेलों का और विकास होगा। अगला मैच जब भी मिलेगा तब तक ग्रीनपार्क के मीडिया सेंटर का कायाकल्प कर उसे वातानुकूलित कर दिया जाएगा। लिफ्ट और एसी का प्रस्ताव दोबारा से राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था की हालत कुछ सुधरी और मजबूती की जरूरतः योगी