विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन में 400 कछुओं समेत सात महिला तस्कर गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Mon, 25 Nov 2013 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2013 07:32 PM (IST)

News Article Hero Image

कानपुर, एक प्रतिनिधि: जनता एक्सप्रेस से हावड़ा ले जाए जा रहे 400 कछुओं समेत सात महिला तस्करों को आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को आरपीएफ के कंपनी कमांडर संजय पांडेय की अगुवाई में सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर दिल्ली से हावड़ा जा रही जनता एक्सप्रेस में छापेमारी की गई। इसके साधारण कोच में सात महिलाएं बोरे में कछुए रखे बैठी थीं। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें जूही गौशाला की निर्मला, बचइया व रूपा हैं जबकि अनीता, उर्मिला, सावित्री व फूलादेवी पश्चिम बंगाल की हैं। आरपीएफ की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कछुए कब्जे में ले लिए। कंपनी कमांडर ने कहा कि वनाधिकारी इन कछुओं को गंगा में छोड़ेंगे। तस्कर महिलाओं का कहना है कि उन्होंने इटावा से कछुए लादे थे और हावड़ा ले जाना था। आरपीएफ के कंपनी कमांडर ने बताया कि रेलवे महिलाओं पर बेटिकट होने की जबकि अन्य कार्रवाई वन विभाग करेगा। कछुओं की कीमत करीब 5 लाख है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर