विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज में सड़क के किनारे खड़े तीन को कार ने रौंदा, हालत नाजुक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 20 Jul 2017 12:18 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 12:19 PM (IST)

कन्नौज के ठठिया थाना अंतर्गत कस्बा के रियाजुद्दीन, मोहम्मद इसरत उर्फ मोनी व मोहम्मद अच्छन ठठिया तिर्वा मार्ग पर इलाहबाद बैंक के सामने सामने रोड के किनारे खड़े थे।

कन्नौज में सड़क के किनारे खड़े तीन को कार ने रौंदा, हालत नाजुक
कन्नौज में सड़क के किनारे खड़े तीन को कार ने रौंदा, हालत नाजुक

कन्नौज (जेएनएन)। इत्रनगरी कन्नौज में आज सड़क के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की तेज टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहां पर एंबुलेंस न मिलने पर इनको ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इनकी हालत बनी है। 

कन्नौज के ठठिया थाना अंतर्गत कस्बा के रियाजुद्दीन, मोहम्मद इसरत उर्फ मोनी व मोहम्मद अच्छन ठठिया तिर्वा मार्ग पर इलाहबाद बैंक के सामने सामने रोड के किनारे खड़े थे। इसी बीच तेज गति से आ रही कार ने तीनों को कुचल दिया। चालक कार लेकर मौके से भाग निकल। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। उसके हाथ खड़े करने पर तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। युवकों की हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।