विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी युगल रफूचक्कर, गांव में तनाव

By Edited By:
Published: Thu, 19 Sep 2013 10:16 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2013 10:17 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। प्रेमी युगल पर बंदिशें लगी तो उन्होंने घर की दहलीज लांघ दी। अलग-अलग समुदाय का होने के कारण दोनों के गांव में तनाव बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है तथा वह दोनों को तलाश कर रहे हैं।

यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। प्रेमिका पास के गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। बीते छह महीने से उसका प्रेम प्रसंग दूसरे समुदाय के युवक से चल रहा है। युवक भी युवती के गांव के पास ही स्थित गांव का रहने वाला है। हालांकि दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक उनके परिजनों को भी लग गई थी। लिहाजा उन पर बंदिशें भी लगाई गई। लेकिन बुधवार को युवती स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो वहां से प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी। युवक को भी घर देखा तो वह भी लापता था। यानि दोनों घर से रफूचक्कर हो गए थे। प्रेमी युगल के फरार होने से दोनों गांवों में तनाव बना है तथा परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। वह अपने स्तर से उन्हें तलाश कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर