यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उमा भारती ने कहा-न हमसे इस्तीफा मांगा गया और न ही कोई जानकारी
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाबत जल संसाधन तथा गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने कहा कि न हमसे इस्तीफा मांगा गया न ही मुझे कोई जानकारी ही है।

झांसी (जेएनएन)। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार तथा फेरबदल के तहत कई मंत्रियों के इस्तीफे के बीच जल संसाधन तथा गंगा सफाई मंत्री उमा भारती इससे अनजान हैं। झांसी में कल उन्होंने भाजपा के 'संकल्प से सिद्धि सम्मेलन' में शिरकत की।
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाबत उन्होंने कहा कि न हमसे इस्तीफा मांगा गया न ही मुझे कोई जानकारी ही है। उन्होंने कहा कि कल से चल रही मेरे इस्तीफे के खबरों पर मीडिया ने मेरी प्रतिक्रिया पूछी है। इस पर मैंने कहा कि मैंने ये सवाल सुना ही नहीं, न सुनूँगी, न जवाब दूंगी।
कल से चल रही मेरे इस्तीफे के खबरों पर मीडिया ने प्रतिक्रिया पूछी। इसपे मैंने कहा कि मैंने ये सवाल सुना ही नहीं, न सुनूँगी, न जवाब दूंगी। /1
— Uma Bharti (@umasribharti) September 1, 2017
इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 'संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में सबने मिलकर नए भारत को बनाने में सहयोग करने का संकल्प किया है। इससे पहले उन्होंने कल ही झांसी के लक्ष्मी ताल का निरीक्षण किया और वहां की सफाई कर टूरिज्म का केंद्र बनाने पर जोर दिया।
इस बारे में या तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जी @AmitShah या अध्यक्ष जी जिसको नामित करे, वही बोल सकते है। मेरा इसपर बोलने का अधिकार नही है। /2
— Uma Bharti (@umasribharti) September 1, 2017
उन्होंने कहा कि लक्ष्मी ताल के लिए आया हुआ पैसा लक्ष्मी ताल में ही लगेगा। अब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, बहुत तेजी से विकास का काम होगा।
