Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को धोखा दिया है : राहुल गांधी

आजमगढ़ निर्धारित समय से दो घंटा विलंब से पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 'खाट पर चर्चा' के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया।

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 10 Sep 2016 09:33 AM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2016 10:08 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को धोखा दिया है : राहुल गांधी

आजमगढ़ (जेएनएन)। देवरिया से दिल्ली तक किसान महायात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसी क्रम में जौनपुर से अपने सफर में आजमगढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

loksabha election banner

जौनपुर से आजमगढ़ निर्धारित समय से दो घंटा विलंब से पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 'खाट पर चर्चा' के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया।

मोदी उद्योगपतियों के हितैषी और किसानों के दुश्मन : राहुल

राहुल ने कहा कि मोदी की सरकार बीते दो वर्ष से देश के युवाओं को रोजगार देने का वादा कर रही है। सिर्फ वादा ही किया है, अभी तक किसी को भी रोजगार नहीं दिया गया है। इसके साथ ही देश के सभी लोगों को 15-15 लाख रुपया देने की बातें सिर्फ हवा में हो रही हैं।

देखें तस्वीरें : राहुल गांधी की किसान यात्रा में जौनपुर में उमड़ी भीड़

उन्होंने कहा कि मोदी ने किसानों को धोखा देकर देश के बड़े तथा ïअमीर पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया है। मोदी पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो किसानों के क्यों नहीं। किसान अपनी दाल मंडी में 40 रुपए किलो में बेचता है।वही दाल पंद्रह मिनट में दो सौ रुपए किलो हो जाती है। प्रधानमंत्री देश के लोगों से काफी बातें करते हैं लेकिन मेरी तरह किसान से खाट पर चर्चा करने की हिम्मत उनके अंदर नहीं है। पता नहीं क्यों वह ऐसी सभा कर किसानों की बात क्यों नहीं सुनते।

ठेकमा (आजमगढ़ देहात) में खाट पर चर्चा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आजमगढ़ शहर रवाना हो गए। रास्ते में रानी की सराय में एक जगह स्वागत किया गया। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर आज उनको रात्रि विश्राम करना है। इसके बाद कल दिन में राहुल गांधी करीब 11 बजे मऊ के लिए निकलेंगे।

देवरिया के रुद्रपुर में राहुल गांधी की सभा के बाद खाट की लूट

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसाना यात्रा का आज पांचवा दिन है। राहुल आज अम्बेडकर नगर, जौनपुर होते हुए आज़मगढ़ पहुंचे। वहीं बकरीद को देखते हुए यूपी में महीने भर चलने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा 12 और 13 सितंबर को दो दिन के लिए रूकेगी। यह 14 सितंबर को एक बार फिर से शुरू होगी।तस्वीरों में देखें-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का गोरखपुर में रोड-शो

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा जौनपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का सारा कर्ज माफ करने की एलान किया। जौनपुर में राहुल गांधी का रोड शो शाहगंज पब्लिक इंटर कालेज में पहुंचा। जहां पर इस रोड शो का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। इससे पहले भी यह किया जा चुका है।

सपा, बसपा पर राहुल की नरमी से हैरत हर समस्या पर मोदी को ठहराते रहे जिम्मेदार

जनता से बातचीत के दौरान उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी व पूंजीपतियों की सरकार बताया। राहुल गांधी ने कहा कि देश तथा प्रदेश का किसान दाल को 40 रुपये किलो मार्केट में बेचता है वही दाल बाद में उसे 200 रुपये किलो में खरीदने पर मिलती है। राहुल ने कहा कि मोदी ने जनता को 15 लाख रुपया देने का वादा पूरा नहीं किया अलबत्ता स्वयं 70 लाख का कोट जरूर पहनते हैं। खेतासराय पहुंचने पर उन्होंने कहा कि हमने गरीब मजदूरों के हित के लिए मनरेगा प्रारम्भ किया मगर मोदी को गरीबों से कोई मतलब नहीं है। वो केवल विदेश यात्रा कर रहे हैं उनको जनता की कोई चिंता नही।

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा : राहुल

शाहगंज में पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने चुनाव के समय जो कर्ज व्यापारियों से लिया था उसे अब चुका रही है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। राहुल ने जनता से पूछा क्या आपको 15 लाख मिला तो आवाज आई नहीं। वो केवल विदेश यात्रा कर रहे हैं उनको जनता की कोई चिंता नही। शाहगंज में पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने चुनाव के समय जो कर्ज व्यापारियों से लिया था उसे अब चुका रही है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। राहुल ने जनता से पूछा क्या आपको 15 लाख मिला तो आवाज आई नहीं।

मुलायम के गढ़ में मायावती : आरएसएस की नीतियों पर चलती है भाजपा

इसके पहले अम्बेडकरनगर के मालीपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली नहीं आती, बिल पहले आ जाता है। बिजली का बिल हाफ और किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन चलाने का सपना दिखा ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया। उन्हें देश की जनता की फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर किसानों के कर्ज की सूची तैयार करेंगे। इस सूची को वह प्रधानमंत्री को सौंप कर्ज माफी का दबाव बनाएंगें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.