विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jul 2015 09:26 PM (IST)

जौनपुर: जय बाबा बर्फानी सेवा समिति सुतहटी के बैनर तले 101 भक्तों का जत्था शनिवार को हिमगिरी एक्सप्रे

News Article Hero Image

जौनपुर: जय बाबा बर्फानी सेवा समिति सुतहटी के बैनर तले 101 भक्तों का जत्था शनिवार को हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

भक्तों का दल झंडा, बैनर, त्रिशूल लिए जब सिटी स्टेशन पहुंचा तो वहां उनके गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। उनका उत्साह देख लोग भावविभोर हो रहे थे। रास्ते में श्रद्धालु बाबा का जय घोष लगाते चल रहे थे। लोगों में जबरदस्त उत्साह एवं जोश देखा गया।

यात्रा का नेतृत्व धर्मपाल, अजय वर्मा (अज्जू), संतोष मौर्य कर रहे हैं। यात्रा में शकुंतला चौधरी, शकुंतला मौर्य, डा.प्रीति ¨सह, डा.पवन ¨सह, महेंद्र, मनोज साहू, काजल साहू, आनंद सोनी, जगदीश मौर्य, संजय मौर्य, आलोक श्रीवास्तव (बंटू), श्रीपाल यादव आदि भक्त जन यात्रा पर रवाना हुए।

भक्तों को स्टेशन पहुंचाने के लिए तीर्थराज, अशोक, संजय त्रिपुरारी, राजेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र ¨सह पूर्व विधायक, सरदार ¨सह, हरिश्चंद्र ¨सह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, ईश्वरदेव ¨सह, अशोक कुमार मौर्य, सुशील उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।