विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व‌र्द्धमान को पराजित कर पूर्वाचल विवि बना चैंपियन

By Edited By:
Published: Sat, 30 Nov 2013 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2013 08:07 PM (IST)

News Article Hero Image

सरायख्वाजा (जौनपुर): पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता के खिताब पर मेजबान वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय ने कब्जा कर लिया। उसने फाइनल मुकाबले में व‌र्द्धमान विश्वविद्यालय को 10-04 से पराजित किया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के मैदान पर शनिवार को पहला मैच कल्याणी विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच खेला गया। जिसमें कल्याणी विश्वविद्यालय ने 11-04 से जीत दर्ज किया। वहीं वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय ने व‌र्द्धमान विश्वविद्यालय को 10-04 से हरा कर चैंपियन बना। व‌र्द्धमान विश्वविद्यालय उप विजेता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तीसरे और कल्याण विवि चौथे स्थान पर रही।

रेफरी लाल बहादुर यादव, अंजय दास, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुशवाहा, आलोक कुमार यादव, अंगद यादव व अवधेश कुशवाहा रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन सचिव देवेंद्र सिंह, डा.आलोक सिंह, खेल सहायक रजनीश सिंह, डा.राजेश सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई। मैच का संचालन अशोक सिंह ने किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर