यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विवाहिता की हत्या में जेठ गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, उरई : एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में महिला की हत्या के बाद मामले को

जागरण संवाददाता, उरई : एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में महिला की हत्या के बाद मामले को खुदकशी का रूप देने के लिये शव को फांसी पर लटकाने के संगीन मामले में पुलिस ने रविवार को मृतका के जेठ को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया था कि महिला की हत्या की गई है।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में 29 जुलाई को नेहा उर्फ यशोदा पत्नी राजकुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। फांसी पर झूलते हुए उसका शव बरामद हुआ था। नेहा के भाई कृपाल ¨सह यादव निवासी ग्राम मबई थाना कदौरा ने संदेह जताया था कि उसकी बहन की ससुराल वालों ने हत्या की है। बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिये शव फांसी पर लटका दिया। नेहा के शरीर पर चोट के कई निशान गवाही दे रहे थे कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर नेहा के पति राजकुमार, जेठ अर¨वद उर्फ जोधा, जिठानी रेखा, जेठ राम ¨सह, सास रानी देवी के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया, परंतु आरोपी फरार हो गये थे। रविवार को पुलिस ने जेठ अर¨वद उर्फ जोधा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे का का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।