विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फसल बर्बाद, नहीं मिला मुआवजा

By Edited By:
Published: Tue, 23 Jun 2015 06:27 PM (IST)

उरई, जागरण संवाददाता : अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से रबी फसल बर्बाद होने के बाद भी किसानों को मुआवजा नही

News Article Hero Image

उरई, जागरण संवाददाता : अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से रबी फसल बर्बाद होने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को बम्हौरी कलां के किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की।

सुदामा, बृजलाल, सुरेंद्र, प्रेम, खलकी, प्रह्लाद ने बताया कि उनकी फसल प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला। दो माह से वह तहसील के चक्कर काट रहे हैं लेकिन लेखपाल, कानूनगो कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी खतौनी समेत अन्य संबंधित कागजात लेखपाल को दे दिए थे लेकिन इसके बावजूद अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया। उन्होंने जल्दी राहत राशि दिलवाए जाने की मांग की। इस मौके पर राजू, कलावती, रामकृपाल, दशरथ, गंगाप्रसाद, गजराज और भूरा समेत कई किसान मौजूद रहे।